बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद स्मारक समिति के बैनर तले कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर जंग-ए-आजादी के रणबांकुरों का शहादत दिवस रविवार को श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शुभारंभ सेनानी परिवार के बृजानन्द पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर किया। उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। सुखपुरा शहीद दिवस पर पंचायत की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों में डस्टबिन का वितरण कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया। अपने संबोधन में बृजानन्द पाण्डेय ने कहा कि शहीद स्मारक केवल पत्थरों से बना स्मारक नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास की पहचान है। यह स्मारक हमें उन वीरों की याद दिला...