Balia News: सीएम से मिली दिव्यांग रागिनी, शिक्षा-इलाज का भरोसा
बलिया, सितम्बर 10 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पैर की दिव्यांगता के कारण कूद-कूद कर स्कूल आने-जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सुखिर्यों में आई रागिनी गुरुवार की शाम सात बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली।
मुख्यमंत्री से मुलाकात बांसडीह की विधायक केतकी सिंह के साथ पहुंची रागिनी और उसके माता-पिता को मुख्यमंत्री ने सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया। रागिनी के बेहतर इलाज के साथ ही उसकी उचित शिक्षा का इंतजाम सरकार करेगी। आवास बनवाने के साथ ही आर्थिक मदद भी होगी, ताकि उसकी बदहाली दूर हो सके।
रागिनी की स्थिति मनियर क्षेत्र के दिघेड़ा गांव निवासी देवेंद्र राजभर और बबिता राजभर की बेटी रागिनी पैर से दिव्यांग है। छोटी उम्र में ही एक हादसे में उसका पैर खराब हो गया था। दिव्यांगता के कारण उसे पढ़ाई के लिए स्कूल आने-जाने में परेशानी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.