बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेन्दुआ (पाही) निवासी कात्यानन्द यादव की बाइक शनिवार की सीएचसी सीयर से चोरी हो गयी। खोजबीन के बाद भी जब गाड़ी का सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अब तक की जांच में एक युवक बाइक चोरी कर लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। बताया जाता है कि गाड़ी को अस्पताल के पास खड़ा कर अंदर चले गये। वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...