Balia News: सीएचसी पर फार्मासिस्ट नियुक्ति की उठी मांग
बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: सिकंदरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पिछले लगभग दो माह से फार्मासिस्ट का पद रिक्त है। इसके कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र नियमित फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है ताकि मरीजों को समयबद्ध और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बता दें कि सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण बीते एक जून को हो गया था। इसके बाद अब तक किसी अन्य फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। वर्तमान में दवा भंडार और वितरण का अतिरिक्त प्रभार अस्पताल के अधीक्षक के पास है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीएचसी सिकंदरपुर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नियमित फार्मासिस्ट नहीं होने से दवा वितरण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.