बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार की रात सिपाही समेत नौ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर के रामपुर उदयभान निवासी गीता देवी ने सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि 21 फरवरी 2026 को मेरा पुत्र प्रिंस यादव होली का कपड़ा खरीदने बाजार जा रहा था। इसी बीच कुंवर सिंह चौराहा के पास सिपाही विजय राय ने पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ला के रहने वाले रौनक सिंह, संग्राम सिंह, सोनू सिंह, धनन सिंह, हैप्पी सिंह, सूरज सिंह उर्फ छट्ठु तथा बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के परिखरा निवासी आयुष सिंह और अंशु राय ने पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया है कि सिपाही विजय ने जानबुझकर मेरे लड़के को पिटवाय...