बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 125वें वर्ष और जननायक चंद्रशेखर के 100वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर स्थित टीडी कॉलेज के मनोरंजन सभागार में 'राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य वक्ता राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चंद्रशेखर के राजनीतिक जीवन पर चर्चा 'चंद्रशेखर की जेल डायरी' विषयक गोष्ठी में हरिवंश ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनैतिक जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन 65 वर्षों का रहा, जिसमें 40 वर्ष संसद में रहे। वे सिद्धांतों की राजनीति के नायक थे। भारतीय राजनीति में चंद्रशेखर की तरह स्वाभिमान के धनी, दूसरा कोई राजनेता नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए भी सुप्रीम बाडी का विरोध किया। आपा...