Balia News: सावन में खराब पड़ा धनेश्वरनाथ धाम का आरओ प्लांट
बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: रतसर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौतीधुरा स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर नाथ धाम में क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब तीन वर्ष पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित आरओ प्लांट का सावन के पवित्र महीने में भी मरम्मत नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मानें तो यह प्लांट स्थापना के बाद करीब एक वर्ष तक किसी तरह संचालित हुआ, लेकिन पिछले दो वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है और धूल फांक रहा है। इसकी मरम्मत या संचालन को लेकर अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। जबकि सावन महीने में यहां रोज संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रावणी मेला : मेले में पानी की गुणवत्ता की नियमित होगी जांच श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.