बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। भगवान शंकर के प्रिय महीना सावन की शुरूआत तो तीन दिन पहले बीते 30 जुलाई से हो गई है। लेकिन इस पवित्र महीने का पहला सोमवार तीन अगस्त यानि आज है, लिहाजा काफी संख्या में भोला भक्त पूजन-अर्चन और शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर भक्तों में बेहद उत्साह है। शहर के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर पर जुटने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। दर्शन-पूजन और जलाभिषेक में श्रद्धालुओं सुविधा के लिए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराया गया है। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी आज, श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान भोले को करेंगे प्रसन्न एक दिन पूर्व रविवार की शाम से ही शहर में कांवरियों का जत्था पहुंचना शुरू ...