बलिया, अगस्त 18 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। भोलेनाथ के प्रिय महीना सावन के तीसरे सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में महिला व पुरुष भोला भक्तों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। शहर के लगायत गांव तक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक, शिवचालीसा पाठक से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने शिवलिंग पर भांग, धतुरा, बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया तथा परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच हजारों की संख्या में भोला भक्तों ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया. यह भी पढ़ें- Ara News: तीसरी सोमवारी : शिवभक्ति में डूबे भक्तों ने लगाए हर हर महादेव के जयकारेआकर्षक युवा शिवभक...