Balia News: सार्वजनिक भूमि पर से कब्जा हटाएं, समाधान कराएं
बलिया, नवम्बर 21 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता और भूमि विकास बैंक (बलिया) के चेयरमैन परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम बैरिया और तहसीलदार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। किसानों ने खेतों के बीच से गुजरने वाले चकमार्गों पर हुए अतिक्रमण, ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कब्जा, ग्राम सभा के सार्वजनिक गड्ढों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण समेत अन्य शिकायतें कीं। कहा कि सार्वजनिक रास्तों एवं ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों, किसानों एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। एसडीएम से मांग की कि गांवों में चौपाल आयोजित कर समस्याएं सीधे सुनी जाएं तथा राजस्व व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनका मौके पर ही समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.