बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। गड़वार ब्लॉक के जंगली बाबा धाम पर आज यानि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समोराह का आयोजन होगा। इसमें अलग-अलग छह विकास खंडों के करीब 92 जोड़े सात फेरा लेंगे। गुरुवार को सामूहिक विवाह से जुड़ी तैयारियों को पूरा किया जा रहा था।डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया है कि समारोह में जिले के छह विकास खंडों के कुल 92 वर-वधू विवाह बंधन में बंधेंगे। इनमें विकास खंड चिलकहर के 52, सोहांव के दो, दुबहड़ के सात, बेलहरी के तीन, हनुमानगंज के 24 और गड़वार के चार जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। डीएम का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिव...