Balia News: सामाजिक सुधार की दी गई नसीहत
बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: मनियर। जमीयत उलेमा के तत्वावधान में मदरसा अरबिया बहरूल उलूम नजीरिया की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि जमीयत से जुड़े लोगों को केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दीन, शिक्षा, नैतिकता और समाज सुधार के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी की धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा, परिवारों में सुधार और दीन की बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस मौके पर मौलाना फजल रहीम कासमी, मौलाना अब्दुल मुईद, मौलाना मेराज कासमी, मौलाना सईद नदवी, मुफ्ती उसामा कासमी, मुफ्ती बिलाल सरवर कासमी, कारी सआदत करीम, मौलाना इलियास, हाफिज अब्दुल मजीद, मौलाना महमूदुल हसन मिफ्ताही, मौलवी नईम जफर, मौलाना फजल अजीम आदि थे। यह भी पढ़ें- Supaul Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.