बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि शुक्रवार की देर शाम साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संकल्प' की ओर से अमृतपाली स्थित संस्था के कैम्प कार्यालय पर मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक योद्धा थे। समाज को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कला को हथियार बनाया। अपने समय की सामाजिक समस्याओं को नाटकों और गीतों के माध्यम से लोगों के बीच लाया और समाज को सचेत किया। उनके लिखे नाटक और गीत आज भी समाज को एक नई राह दिखा रहे हैं। डॉ शुभनीत कौशिक ने कहा कि भिखारी ठाकुर के नाटक सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भिखारी ठाकुर ने लोककला को चेतना का माध्यम बनाया विशेष र...