Balia News: सात मकानों के अवशेष भी कटकर नदी में विलीन
बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियराचंल के गोपालनगर टाड़ी पर रविवार की रात राजबली यादव, रामआशीष यादव, रोशन यादव, रतेन्द्र यादव, विनोद यादव, भरत यादव और रमेश यादव का अवशेष आशियाना भी सरयू की कटान में विलीन हो गया। हालांकि पिछले एक पखवाड़े में पहली बार नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के साथ ही कटान की गति धीमी हुई है। बावजूद, वशिष्ठ नगर-गोपाल नगर सिवान, देवपुर, मानगढ़, शिवाल मठिया, चाई छपरा के सामने भी नदी रुक-रुक कर उपजाऊ खेत काट रही है।गोपालनगर टाड़ी पर सरयू की कटान ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक इस वर्ष अब तक 30 लोगों का पक्का मकान तथा दो कच्चा मकान नदी के कटान में विलीन हो चुका है। जबकि कटान पीड़ितों की मानें तो लगभग 100 लोग अभी तक कटान की वजह से बेघर हो चुके हैं। नायब तहसीलदार उदय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.