बलिया, सितम्बर 11 -- Balia News: मनियर। साइबर फ्राड के जरिए इलाके के अहिरौली पाण्डेय निवासी मोतीलाल हरिजन के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाता से कुल सात लाख रुपए निकल लिए गए थे। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुल रकम में से 3 लाख 69 हजार 240 रुपए होल्ड करा दिया था। इस मामले में न्यायालय ने होल्ड धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करने के बावत आदेश पारित किया। इस आदेश के अनुपालन में पुलिस ने मोतीलाल के खाते में वापस कराया। पैसा वापस आने के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया है। पुलिस टीम में एसआई धनंजय सिंह प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क, कांस्टेबल मनोज कुमार प्रजापति, आदर्श मिश्र, सूर्यप्रकाश, अक्षय शुक्ल और अनामिका थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...