Balia News: साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस चला रही अभियान
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। समय के साथ बदल रहे अपराध के तरीकों को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। कुछ दिनों से सबसे अधिक साइबर अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर थाने पर साइबर हेल्प डेस्क गठित कर प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर पीड़ित के साथ हुए फ्राड की जांच आदि का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। एसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि पहले से गठित साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पांच-पांच जवानों को जनपदीय साइबर सेल के साइबर एक्सपर्ट आरक्षी के द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। यह भी पढ़ें- साइबर संबधी शिकायतों का थाना स्तर पर निदान के लए प्रशिक्षण इससे पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उनका कहना है कि साइबर धोखाधड़ी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.