बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी 28 वर्षीय श्रीनाथ चौहान उर्फ राणा पचखोरा की ओर बाइक से जा रहा था। इलाके के भरखरा चट्टी पर के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा राणा की मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल आदि के जरिये पहचान करते हुए घटना से परिजनों को अवगत कराया। बताया जाता है कि मृतक केरल के कोच्चि में एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वहां से कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था। हादसे की जानकारी होते ही गां...