Balia News: साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत
बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बेल्थरारोड। पर्यावरण संरक्षण की प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई प्रगति पथ अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा शनिवार को बेल्थरारोड पहुंची। मेडल फॉर नेचर अभियान के तहत पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकली यात्रा का क्षेत्र पंचायत स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर स्वागत किया गया। इस दौरान सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ जोशी गांवों कस्बों में जाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका यह प्रयास अभूतपूर्व व अनुकरणीय है। डॉ. जोशी के साथ साइकिल यात्रा के मुख्य सहयोगी अनिल डंगवाल समेत 18 यात्री शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.