बलिया, नवम्बर 7 -- Balia News: बेल्थरारोड। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह की विशेष प्रार्थना सभा (मॉर्निंग असेंबली) में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उत्सवी बन गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीवाली की बधाई दी। विद्यालय के शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों को उपहार स्वरूप मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर गौरव, उमरा मैम, विशाल, ऋषि, आंचल मैम, रिजवाना मैम, अंजलि मैम, अमित और आनंद, सतीश दूबे आदि थे। इसी क्रम में नगर के इमिलिया मार्ग स्थित बच्चों के स्कूल में शनिवार को छोटी दीपावली धार्मिक उल्लास, पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: धूमधाम से मनी दिवाली...