बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: रेवती। सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत किया तथा अन्य समस्यायों से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि यह धरती संघर्ष और क्रांति की है। ऐतिहासिक आंदोलन के चलते स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। कहा कि 15 सितबंर को रेल अफसरों के साथ स्टेशन के विकास पर बातचीत होगी। इस मौके पर सहतवार नपं नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डु, सुशांत राज भारत, महावीर तिवारी, अमित पांडेय पप्पू, हैप्पी पांडेय, डॉ. एसबी यादव, रमेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...