Balia News: सांसद के आवास परिसर में टावर पर चढ़ा युवक
बलिया, सितम्बर 15 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। चाहरदीवारी निर्माण रोके जाने से नाराज होकर एक युवक सोमवार को सांसद के आवास में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद कई घंटे बाद वह नीचे उतरा। इसके बाद उभांव पुलिस युवक को साथ लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गयी।इलाके के करीमगंज में स्थित सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के आवास परिसर में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर सुबह युवक चढ़ गया। नजर पड़ते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर एसओ उभांव दिनेश पाठक मौके पर पहुंचे। बातचीत में पता चला कि युवक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कुंडीडीह गांव का रहने वाला 23 वर्षीय विशाल गुप्ता है। उससे बातचीत की गयी तो बताया कि चाहरदीवारी निर्माण का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उसने गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.