Balia News: सांप के डसने से बिगड़ी युवक की हालत
बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा खुर्द निवासी 32 वर्षीय अमरनाथ को शुक्रवार की शाम सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर चले गये। बताया जाता है कि खेत से लौटते समय युवक को सांप ने डंस लिया। घर पहुंचने के बाद वह बाजार चले गये। वापस लौटते समय वह कुंडैल ढाला पर अचानक अचेत होकर गिर गये। मूंह से झांग निकलने पर सांप के डंसने की आशंका हुई लिहाजा लोग उन्हें इलाज के लिए मऊ ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.