Balia News: सांड़ के हमले में पशु पालक की मौत
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: नगरा। स्थानीय ब्लॉक के पकड़ी हरख बसंत गांव में गुरुवार की दोपहर सांड़ के हमले में पशु पालक की मौत हो गयी। इसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया है कि पकड़ी हरख बंसत गांव के भगतपुरा निवासी 58 वर्षीय अवध किशोर पशुओं को चरा रहे थे। इसी बीच खेत में कुछ दूरी पर मौजूद एक सांड़ ने उन पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे डॉयल 108 के स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.