बलिया, जुलाई 6 -- Balia News: उभांव, हिन्दुस्तान संवाद। ससुर को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सास की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।उभांव थाना क्षेत्र के मलेरा निवासी कमलावती ने रविवार को उभांव पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अपनी बेटी वंदना की शादी फरसाटार निवासी बसंत के साथ की है। शराब पीकर झगड़ा करने पर वंदना तीन दिन पहले मलेरा आ गयी। रविवार को दामाद बसंत शराब पीकर पहुंचा और साथ लेकर जाने की जिद करने लगा। इस दौरान नशे में होने के चलते वह सड़क पर गिर गया लिहाजा उसका सर फट गया। हम लोग उसे सीएचसी सीयर लेकर पहुंचे जहां अस्पताल से पहले ही अपने पास रखा चाकू मेरे पति हीरालाल के पेट में घोंप दिया। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया जहा...