Balia News: सवर्ण एकता मंच ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: बेल्थरारोड। यूजीसी रोल बैक, आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने नगर में प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी शरद चौधरी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। सवर्ण एकता मंच द्वारा मांगों को लेकर जिला पंचायत डाक बंगला से निकाला गया जुलूस मानस मंदिर चौराहा होते हुए नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान यूजीसी रोल बैक करो, आरक्षण में सुधार करो जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सरकार से यूजीसी से संबंधित प्रावध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.