Balia News: सर्पदंश से वृद्धा की मौत
बलिया, सितम्बर 15 -- Balia News: पूर। खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसड़ निवासी 65 वर्षीय रमावती देवी पत्नी रामनाथ राम की सोमवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि महिला धान के खेत में सोहनी कर रही थी। इसी बीच पैर में सांप ने डंस लिया। किसी तरह खेत से भागते हुए घर पहुंची महिला ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.