बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: नवानगर/दलनछपरा। हिटी। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के लीलकर गांव में शुक्रवार की देर शाम सर्पदंश से बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर दोकटी निवासी एक व्यक्ति को बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: बंझूडेरा में सर्पदंश से बच्ची की मौत, बिलख पड़े परिजनबालिका की सर्पदंश से मौत सिकंदरपुर क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी शेरू राम की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने डस लिया। उस समय परिजनों को इसका आभास नहीं हो सका कि किस जंतु ने डसा है। करीब एक घंटे बाद घर में सांप दिखाई देने पर परिजनों को आशंका हुई कि प्रिया को उसी ने डसा होगा। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिकंदरप...