बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महाराजपुर के नाहरछपरा में सरयू नदी की कटान जारी है। बस्ती के दर्जनों टूटे मकानों में से कई सरयू नदी में समाहित हो गए हैं। अबभी कई परिवार कटान की चपेट में आने से पहले अपने घर खुद तोड़ रहे हैं। सरयू नदी की धारा बस्ती की ओर लगातार बढ़ रही है। कटान में छट्ठू यादव, रामपलट यादव, धनु, त्रिभुवन यादव, रामेश्वर, विनोद, मुनिया, योगेंद्र यादव, छितेश्वर यादव और भीम यादव के तोड़े गए मकान नदी में समाहित गए हैं। जबकि सुरेश यादव, अखिलेश यादव, मनोज यादव, धर्मनाथ, हीरालाल, मुगल यादव और भगेलू के तोड़े गए मकान भी कटान की जद में हैं। ग्रामीण परिवार और बचे हुए सामान को सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटे हैं। दरवाजे, खिड़कियां, ईंट और दूसरे काम के सामान निकालकर सुरक्षित जगह ले जाए जा रहे हैं। यह भ...