बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: बैरिया। गंगा के साथ सरयू नदी में आई बाढ़ ने सुरेमनपुर दियरांचल के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गोपालनगर-टांडी में बाढ़ और कटान की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बाढ़ का पानी गांव में फैलने लगा है। लगभग 200 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में ग्रामीण अपने सामान को समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने को मजबूर हैं। जिन लोगों का घर बाढ़ की चपेट में आया है उसमें राजेश यादव, शैलेश यादव, सुरेंद्र यादव, राजपति यादव, माधव यादव, भरत यादव, रामनाथ यादव, देवनाथ यादव और लालपति यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं। उक्त के अतिरिक्त गोपालनगर-टाड़ी में मोबाइल टावर के सामने बसे दर्जनों परिवारों के घरों में भी सरयू का पानी प्रवेश कर चुका है। इनमें गणेश यादव, मुखराम यादव, शिवजी यादव, महेश यादव, रामनरेश यादव समेत लगभग सभी प...