बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी में स्नान कर रही महिला की गुरुवार की सुबह डूबकर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांददियर निवासी 55 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी राजनाथ यादव रोज की तरह सुबह गांव के सामने सरयू नदी में स्नान करने के लिए गयी थीं। बताया जाता है कि उफनाई नदी में नहाते समय किसी प्रकार वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो वह दौड़कर बचाने के लिए पहुंचे। हालांकि तब तक महिला नदी की तेज धारा में डूब चुकी थी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये और मामले से पुलिस को अवगत कराया। गांव के कुछ युवक और नाविक महिला की खोजबीन करने लगे। ...