Balia News: सरयू नदी की बाढ़ में डूबकर किशोर की मौत
बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। नहाते समय बाढ़ के पानी में डूबकर शुक्रवार को किशोर की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी 16 वर्षीय जमशेद पुत्र खुर्शीद गांव के दो-तीन दोस्तों के साथ सरयू नदी के बाढ़ के पानी में नहाने गया था। बताया जाता है कि स्नान करते समय वह किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथ में मौजूद उसके दोस्त अहमद और नियाज ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद चरवाहें पहुंच गये। उन्होंने काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला। जानकारी होने पर गांव के लोगों के साथ ही परिजन पहुंच गये। इसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.