Balia News: सरयू की बाढ़ में बह गई दियरांचल की अर्थव्यवस्था
बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी से लगातार हो रहे कटान व एक महीने के भीतर दूसरी बार आई बाढ़ ने दियरांचल के लोगों की कमर तोड़ दी है। बाढ़ की विभीषिका से उबरने की कोशिश कर रहे सुरेमनपुर दियरांचल के चार ग्राम पंचायतों शिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ व वशिष्ठ नगर के लोगों की समस्या का समाधान नहीं दिख रहा है। बाढ़ ने यहां की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। यह भी पढ़ें- Balia News: दो दर्जन घरों में घुसा सरयू का पानी, सड़क पर ली शरणआर्थिक नुकसान गोपाल नगर के पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, शिवाल मठिया के प्रधान परमात्मा गोंड, शिक्षक राजप्रताप यादव, भोला यादव आदि ने बताया कि दियरांचल के लोगों के आय के दो मुख्य साधन खेती व दूध उत्पादन है। बीते पांच वर्षों में सरयू के कटान ने सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेतों को अपनी आगोश में ले लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.