Balia News: सरयू की धारा में विलीन हुआ एक और पक्का मकान
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बैरिया। सुरेमनपुर दियराचंल में सरयू नदी का कटान कभी कटान की गति तेज तो कभी धीमा हो जा रहा है। बुधवार की रात गोपालनगर टाड़ी के रविंद्र यादव उर्फ मचन यादव का पक्का मकान सरयू नदी के कटान में समा गया। नदी का रुख देख ऐसा लग रहा है मानो गोपाल नगर टाड़ी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा हैं। उधर, गोपालनगर वशिष्ठ नगर सीवान पर भी कभी धीरे तो कभी तेज लगातार कटान हो रहा है। नदी उपजाऊ खेतों को काटते हुए बस्ती की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा शिवाल मठिया, अधिसिझुआ, चाई छपरा, गुमानी के डेरा, बकुलहा में भी कटान जारी है। पिछले एक महीने में सुरेमनपुर दियराचंल में लगभग 200 एकड़ खेत जिसमें परवल की फसल भी थी कटान वजह से नदी में समा चुकी है। तरह नष्ट हो चुकी है। 50 एकड़ से अधिक उपजाऊ खेत फसल के साथ सरयू नदी में विलीन हो गया है। कटान पीड़ितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.