Balia News: सरयू की तबाही जारी, घटाव पर गंगा से राहत की आस
बलिया, अक्टूबर 2 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। खतरा बिंदु से करीब एक मीटर ऊपर बह रही सरयू नदी ने अपने प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। अब तक बाढ़ से दो दर्जन से अधिक बस्तियां प्रभावित हैं। लोगों के सामने खुद की गृहस्थी और खाने-पीने के समानों के साथ ही मवेशियों के चारा का संकट विकराल होता जा रहा है। बाढ़ से घिरी बस्तियों के लोगों को आकस्मिक दवाओं के लिये भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उधर, गंगा के जलस्तर में घटाव से राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि नदी अबभी अपने खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे डीएसपी हेड पर सरयू नदी का जलस्तर 65.00 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया है। लगातार बढ़ाव के बाद जलस्तर खतरा बिंदु 64.010 मीटर से 99 सेमी ऊपर पहुंच चुका है। रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.