बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव के पास सरयू (घाघरा) नदी का कटान लगातार जारी है। नदी के तेज बहाव से किसानों की उपजाऊ भूमि धीरे-धीरे नदी में समाहित होती जा रही है। कटान की बढ़ती रफ्तार से ग्रामीणों और किसानों में दहशत है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में गांव पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग ने लगभग दो करोड़ 61 लाख की लागत से सुरक्षा कार्य कराया था। इसके तहत जियो बैग में बालू भरकर पिचिंग, प्रीकास्ट प्वाइंट तथा झाड़-झंखाड़ आदि लगाकर नदी की धारा को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था। यह भी पढ़ें- रातो बनी अभिशाप, उड़ाही, तटबंध निर्माण नहीं होने से खेती भी बर्बाद इस वर्ष उन सुरक्षा कार्यों ...