Balia News: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, लोगों से किया संवाद
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान को गति देने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। लोगों से संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं।इसी क्रम में भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से सम्पर्क किया। घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताई और लोगों से संवाद स्थापित किया। बताया कि सरकार सबके हितों को ध्यान में रखकर हर वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में दिनेश सिंह ने गायघाट डाकबंगला में बूथ अध्यक्षों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.