Balia News: समाज को हमेशा नई दिशा देंगे लोक नायक के विचार : मस्त
बलिया, अक्टूबर 8 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सिताबदियारा के लाला टोला स्थित जयप्रभा राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पूर्व सांसद ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समरसता और आमजन के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार हमेशा समाज को नई दिशा देने का काम करते रहेंगे। कहा कि सिताबदियारा की धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष और विचारों की साक्षी रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: लोकनायक जयप्रकाश नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.