बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्र के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत समारोह अपने संबोधन में डॉ. मिश्र ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मजबूत होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता होगी। अपील की कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

जिला अध्यक्ष का आश्वासन जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्र के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उठाते...