बलिया, जुलाई 29 -- Balia News: बांसडीह। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बांसडीह विद्युत उपकेंद्र स्थित संत रविदास मंदिर के पुजारी संतोष राम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर चर्चा किया। भाजपा नेता प्रतुल ओझा ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा समरसता के पक्षधर रहे उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का प्रत्यक्ष उदाहरण देकर यह साबित कर दिया कि वह कितने सिद्ध महापुरुष थे। कार्यक्रम में रविदास मंदिर के पुजारी को सम्मानित करते हुये मंदिर की साफ सफाई और पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया गया आह्वान इस मौके पर तेजबहादुर रावत, दीवानजी राम, विवेक गुप्त,...