बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार को हल्दी ग्राम सभा में पीडीए चौपाल और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। पार्टी के नेता सांसद प्रतिनिधि हिमांशु त्रिपाठी ने विभिन्न वर्गों के युवाओं और अन्य लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।हिमांशु ने कहा कि पीडीए समाज के सभी वर्गों को सम्मान, भागीदारी और सामाजिक न्याय से जोड़ने का अभियान है। वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य हिमांशु उपाध्याय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। नपा बलिया के सभासद अमित दुबे, सुशांत राज पाठक, जिला उपाध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा आदि थे। कार्यक्रम में विद्यांशु उपाध्याय, हरिकेश ठाकुर, पवन उपाध्याय,...