बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया के सभासद रवि सोनी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से डीएम का ध्यान वार्ड नं. 14 में बिजली पोल नहीं होने और अवैध वसूली की ओर आकृष्ट कराया। पत्र में सभासद ने बताया कि यारपुर बेदुआ नई बस्ती के करीब आधा दर्जन गलियों में बिजली का पक्का पोल नहीं है। ऐसे में एकमात्र पोल पर 100 घरों के तारों का लोड है, जिसके चलते अक्सर फाल्ट आता रहता है। गली में पोल नहीं होने से अंधेरे का लाभ उठाकर चोर उचक्के अपने मंसूबों को अंजाम देते रहते हैं। साथ ही विभाग की मिली भगत से दर्जनों लोग बिना कनेक्शन बिजली उपयोग करते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से पक्का पोल गड़वाने और अवैध वसूली समाप्त करने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...