बलिया, अक्टूबर 19 -- Balia News: रसड़ा। कस्बा के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में महाअष्टमी की रात रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह पहुंचे और मातारानी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुख, समृद्धि, शांति और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। नगर के करीब सभी मां दुर्गा पंडालों में पहुंचे विधायक पुत्र युकेश और नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल को दुर्गा पूजन समितियों की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माथा टेका, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद यह भी पढ़ें- Ghatsila News: विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हल्दीपोखर दुर्गा मंदिर में किया पूजा अर्चना यह भी पढ़े...