बलिया, अक्टूबर 3 -- Balia News: बेल्थरारोड। सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को एसडीएम शरद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से तहसील क्षेत्र में सड़कों में कथित अनियमितता और स्वीकृत धनराशि के बावजूद अपेक्षित कार्य नहीं कराने की जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर जांच एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो बेल्थरारोड तहसील पर शांतिपूर्ण धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शमशाद बांसपारी, इरफान अहमद, रुद्र प्रताप यादव, जनार्दन यादव, देवेंद्र यादव, हरिकिशुन यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एआरटीओ कार्यालय में दलालों से अवैध वसूली का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...