Balia News: सड़क हादसों में युवक की मौत, बहनों समेत चालक घायल
बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना में एक ई-रिक्शा चालक और उस पर सवार दो बहनें घायल हो गयी। पुलिस हादसों की जांच-पड़ताल कर रही है।
पहला हादसा हल्दी, हिसं के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी 36 वर्षीय बीरबल राम पैदल रिस्तेदारी में बसरिकापुर जा रहा था। एनएच 31 पर स्थित अगरौली गांव के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। मृतक के भाई निर्मल राय की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की पत्नी इंदू दिव्यांग है। मेहनत-म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.