बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुए सड़क हादसों में दो युवक और एक बालिका घायल हो गयी। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।नगरा, हिसं के अनुसार इलाके के कसेसर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बाइकों के बीच टक्कर हो गयी। हादसे में मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के महुई फतेहपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मोहित कुमार तथा अवराईकला निवासी 35 वर्षीय पिंटू घायल हो गये। दोनों को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बांसडीहरोड, हिसं के अनुसार इलाके के छाता रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार कर पांच साल की सीता बाइक की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम घायल हो गयी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हादसों में दो घायल, एक की हालत गंभीर आसपास क...