Balia News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजी समेत आठ की मौत
बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजी समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसरा हुआ है। कुछ मामलों पुलिस केस दर्ज कर तहकीकात कर रही है। रसड़ा, हिसं के अनुसार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रसड़ा-फेफना मार्ग पर पंडितपुरा (संवरा) के पास सोमवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे घर सामने सड़क पार करते समय 55 वर्षीय हरिशंकर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.