Balia News: सड़क मरम्मत के लिए एसडीएम को ज्ञापन
बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: सिकंदरपुर। क्षेत्र के सिसोटार गांव की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि सड़क पिछले कई वर्षों से खराब है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। यह मुख्य सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थी, किसान, महिलाएं और मरीज आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने की सड़क नाली निर्माण की मांग चेतावनी दी कि यदि एक सप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.