Balia News: सड़क पर पानी जमा होने से भोला भक्तों को परेशानी
बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: लालगंज। मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हृदयपुर एवं मुरारपट्टी की सीमा पर स्थित सार्वजनिक मार्ग पर एक सप्ताह से बारिश और नाबदान के पानी से पूरी तरह जलमग्न है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिला व बच्चे बाजार व स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से जल जमाव शासन के स्वच्छ भारत अभियान की वास्तविक स्थिति बयां कर रही है। सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ के बीच आवागमन करना लोगों की लाचारी बन गई है। आश्चर्य तो यह है पिछले दिनों जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों तक जाने वाले मार्ग की सफाई कराने का सख्त निर्देश दिया था। लेकिन डीएम का फरमान का असर भी इस सड़क पर नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.