Balia News: सड़क पर डिवाइडर बनाने की मांग
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर पंचायत के सभासद मो. सद्दाम ने क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। कहा कि घटनाओं में प्राय: देखने में आता है कि घटना का कारण नाबालिग चालक को यातायात नियमों की जानकारी न होना या सड़कों पर डिवाइडर नहीं होना होता है। खासतौर से ई-रिक्शा वालों की भीड़ से स्थिति और गंभीर हो जाती है। मांग किया कि नगर से जुड़ने वाली सभी सड़कों पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाए और अभियान चलाते हुए नाबालिग चालकों पर कार्रवाई किया जाए। साथ ही ई-रिक्शा के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किया जाना जरूरी है, जिससे सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.