Balia News: सड़क पर जलजमाव से मुक्ति दिलाने की मांग
बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: रतसर। गड़वार ब्लॉक के सलेम धनौती गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव है। लिहाजा लोगों को तो आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना ही पड़ रहा है, सड़क किनारे बसे ग्रामीणो को तमाम तरह की परेशानियां हो रही है। लंबे समय से सड़क पर पानी जमा होने से गंदगी तो हैं, दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। घरों में रहना, खाना मुश्किल हो गया है। गांव निवासी नारायण राजभर व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जल जमाव की समस्या लंबे समय से है। जिम्मेदारों को अनेकों बार इससे अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से जलनिकासी की व्यवस्था कराकर जलजमाव मुक्ति दिलाने मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.